बड़ी धूमधाम से की थी ऋषि कपूर ने बेटी रिद्धिमा की शादी, ऐसे किया था लाडली का कन्यादान

5/8/2020 12:18:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहा। उनका अचानक से जाना परिवार और फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। उनके निधन के बाद उनके कई पुराने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि 14 साल पुरानी हैंं।

ये तस्वीरें ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी की हैं। ऋषि कपूर ने रिद्धिमा की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। इस शादी की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में ऋषि अपनी लाडली का कन्यादान करते हुए काफी खुश दिख रहे हैं। रिद्धिमा की शादी में ऋषि कपूर ने शेरवानी और गोल्डन पगड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी अच्छे लग रहे थे।

एक तस्वीर वह बेटी की कन्यादान की रस्मों को करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में रिद्धिमा के साथ उनके पति भरत साहनी और भाई रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणबीर फेरों की रस्मों को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर इस दौरान व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं।  

जानकारी के लिए बता दें कि रिद्धिम ऋषि और नीतू की बड़ी बेटी हैं। वह रणबीर कपूर उनसे 2 साल छोटे हैं। रिद्धिमा की शादी साल 2006 में दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई थी। दोनों की एक बेटी समारा साहनी है।    

Smita Sharma