15 Years of Wedding Anniversary: ऋषि कपूर ने ऐसे किया था बेटी का कन्यादान, विदाई के वक्त पूरे टाइम बहन के साथ थे रणबीर

1/26/2021 10:39:40 AM

मुंबई: दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी 26 जनवरी को शादी 15वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी ने साल 2006 में दिल्ली के बिजनेसमैन भरत सहानी से शादी की थी।

रिद्धिमा और भरत साहनी की पहली मुलाकात साल 1997 में लंदन में हुई थी। दोनों साल 2001 में मुंबई में मिले थे। रिद्धिमा और भरत सहानी ने लगभग पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया।

इसके बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया। षि कपूर ने अपनी लाड़ली की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। रिद्धिमा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

इन तस्वीरों में ऋषि कपूर अपनी लाडो का कन्यादान करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं भाई रणबीर कपूर बहन की शादी में अपने सारे फर्ज पूरे करते दिखाई दिए थे। विदाई के वक्त रणबीर हर पल बहन के साथ थे।

इस खास मौके पर रिद्धिमा रेड लहंगे में नजर आईं थीं। वहीं भरत साहनी क्रीम कलर की शेरवावनी में नजर आए। शादी में कई बाॅलीवुड हस्तियां शामिल हुईं थीं।

इनमें सलमान खान, श्रीदेवी, श्वेता नंदा, रेखा सहित कई स्टार्स थे। 

रिद्धिमा ने यूं किया पति को विश

15वीं एनिवर्सरी पर रिद्धिमा ने पति भरत साहनी को बेहद खास अंदाज में एनिवर्सरी की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की लिखा-'15 साल, 180 महीने, 780 सप्ताह, 5475 दिन, 131400 घंटे और 7884000 मिनट्स, हैप्पी एनिवर्सरी भरत।'

 

बता दें कि रिद्धिमा एक सफल बिजनेसवुमन हैं। रिद्धिमा का पैशन हमेशा से ज्वेलिरी डिजाइनिंग का रहा है। रिद्धिमा ने फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया है। रिद्धिमा पिछले कई सालों से 'आर जूलरी' नाम के ब्रैंड को संभाल रही हैं। 'R' नाम से उनका एक सफल ज्वेलरी ब्रांड है और ये लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी है। वह 182 करोड़ रुपए की मालकिन भी हैं।रिद्धिमा और भरत की एक बेटी है जिसका नाम समारा साहनी है।    

Smita Sharma