ग्लैमर की दुनिया से दूर ऋषि कपूर की बेटी का बड़ा धमाका, पिता बोले- तुम पर गर्व है

10/5/2017 4:58:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके हैं। उनके फिल्मों में हर किरदार को फैंस ने काफी प्यार दिया है। वैसे जहां रणबीर कपूर बॉलीवुड में सक्रीय हैं। वहीं ऋषि कपूर की बेटी और रणवीर की बहन  रिद्धिमा कपूर ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर अपनी फैमिली पर ध्यान दे रही हैं। 


खबरोम की मानें तो रिद्धिमा बेटी समारा की परवरिश में काफी बिजी हैं। रिद्धिमा की चाहत कभी एक्ट्रैस बनने की नहीं थी। उनका पैशन ज्वैलरी डिजाइनिंग में रहा।

पिछले कई सालों से 'आर ज्वैलरी' नाम के ब्रांड को सम्भाल रहीं रिद्धिमा की हाल ही में 'दिल्ली के टॉप 25 प्रभावशाली बिजनेसमैन' की लिस्ट में शामिल हुईं। बेटी की उपलब्धि की खुशी ऋषि कपूर ने ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ शेयर की है।


ऋषि (65) ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी बेटी की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "रिद्धिमा दिल्ली की शीर्ष 25 उद्यमियों में से एक होने को लेकर तुम पर गर्व है। लव यू। जय माता दी।

नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी है। ऋषि और नीतू कपूर की बड़ी बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी इंटीरियर और फैशन डिजाइनर भी हैं। उनकी खुद की ज्वैलरी लाइन है।

वे अपनी मां नीतू सिंह के साथ फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। रिद्धिमा ने साल 2006 में अपने चाइल्डहुड फ्रैंड और बिजनेसमैन भारत साहनी से शादी की थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम समारा है।