ऋषि कपूर की बेटी हैं बेहद खूबसूरत, करिश्मा और करीना को देती है मात (देखें तस्वीरें)

12/26/2017 12:16:50 PM

मुंबई: कपूर खानदान का हर एक सितारा बहुत मशहूर है क्योंकि यह एकमात्र ऐसा खानदान है जो सदियों से इंडस्ट्री पर राज करता आ रहा है। आज हम ऋषि कपूर की फैमिली के एक ऐसे शख्स की बात करने जा रहे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 

सबको पता है कि ऋषि कपूर ने नीतू कपूर से शादी की और उनका एक हैंडसम बेटा है जिनका नाम रणबीर कपूर है।  किसी न किसी हीरोइन के साथ लिंक अप को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

 

लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर कपूर की एक बेहद ही खूबसूरत बहन भी हैं? जी हां, शायद आप इस बात से अनजान हों लेकिन उनकी एक बहन भी हैं जो खुद को बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रखती हैं।

रणबीर कपूर की बहन का नाम रिद्धिमा कपूर है। रिद्धिमा कपूर का जन्म 15 सितंबर 1980 को हुआ था। रिद्धिमा रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं। रिद्धिमा कपूर को बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई शौक नहीं था। उनको शुरू से ही ज्वेलरी डिजाइनिंग का शौक रहा और उन्होंने इस फील्ड में ही नाम कमाया।

जहां कपूर खानदान की अधिकतर बेटियां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं वहीं रिद्धिमा ने इस इंडस्ट्री से दूरी बनाते हुए एक अलग ही करियर ऑप्शन चुना। उन्हें शुरू से ही लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं था। हालांकि, खूबसूरती में रिद्धिमा किसी से कम नहीं है। अपनी कजिन बहन करीना और करिश्मा की तरह रिद्धिमा भी बेहद खूबसूरत हैं।

बता दें कि रिद्धिमा ने मशहूर बिजनेसमैन भरत साहनी से 25 जनवरी 2006 में शादी की थी। शादी के बाद उनकी एक प्यारी सी बेटी भी हुई।