बज़ट 2020 पर ऋष‍ि कपूर ने ली चुटकी, बोलें-हमारे देश की वित्त मंत्री दूधवाले से कैसे मोलभाव करती होगी

2/2/2020 8:46:28 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्टर ऋष‍ि कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। आज जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2020 पेश किया। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बजट पर चारों ओर से खूब रिएक्शन भी आए अब बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने बजट को लेकर ट्वीट किया है, जो सुर्खियों में है।

ट्वीट करते हुए ऋष‍ि ने लिखा: "एक बात सोच रहा हूं, आदरणीय केंद्रीय वित्त मंत्री मैडम निर्मला सीतारमण भारतीय वार्षिक बजट तैयार करते समय तो ट्रिलियन रुपये की बात करती होंगी, बिलियन भी इसके आगे छोटा है। लेकिन सोचने वाली बात है कि वह एक हाउस वाइफ के रूप में स्थानीय विक्रेताओं और दूधवाले से दरवाजे पर कैसे डील करती होंगी। क्या वह भी मोलभाव करती होंगी। आठ आना कम करो, सवा रुपया और कम करो। यह अजीब है ना। यही जिंदगी है।"


इसी के साथ बता दें ऋष‍ि कपूर को रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से दिल्ली स्थ‍ित एक अस्पताल में एडमिट किया गया है।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ऋष‍ि कपूर को इंफेक्शन की वजह से एडमिट किया गया है। ऋष‍ि कपूर के साथ नीतू सिंह, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं।

Pawan Insha