SEE PICS: पहले कभी नहीं देखी होंगी आपने ऋषि कपूर की ये क्यूट चाइल्डहुड तस्वीरें

9/4/2017 6:12:14 PM

मुंबई: बॉलीवुड ऋषि कपूर 65 साल के हो गए हैं। उन्होंने "मेरा नाम जोकर" फिल्म में   बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया और इसके लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड भी मिला था।

इसके अलावा 1973 में पहली बार फिल्म 'बॉबी' में बतौर लीड एक्टर नजर आए और फिल्मफेयर का बैस्ट एक्टर अवॉर्ड अपने नाम किया।

हम आपको ऋषि के बर्थडे के खास मौके पर उनकी चाइल्डहुड तस्वीरों दिखाएंगे जिसमें वह काफी क्यूट लग रहें हैं। 

खबरों के मुताबिक, 1973 से 2000 के बीच ऋषि ने 92 रोमांटिक फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम किया। इनमें से 41 मल्टीस्टारर थीं, जबकि 51 सोलो हीरो के तौर पर। ऋषि ने पत्नी नीतू सिंह के साथ 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

इनमें 'खेल खेल में' (1975), 'दूसरा आदमी' (1977), 'अमर अकबर एंथोनी' (1977), 'लव आज कल' (1989), 'दो दूनी चार' (2010) और 'बेशरम' (2013) शामिल हैं।

ऋषि कपूर के अवॉर्ड्स की बात करें तो अब तक वे एक नेशनल (1971 में 'मेरा नाम जोकर' के लिए) और चार फिल्मफेयर (1974 में 'बॉबी' के लिए बेस्ट एक्टर, 2008 में लाइफटाइम अचीवमैंट, 2011 में 'दो दूनी चार' के लिए क्रिटिक्स का बैस्ट एक्टर और 2017 में 'कपूर एंड संस' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड्स जीत चुके हैं।

बता दें कि फिल्मफेयर के अलावा स्टार स्क्रीन की ओर से भी ऋषि को लाइफटाइम अचीवमैंट अवॉर्ड (2016) दिया जा चुका है। ऋषि राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा (कपूर) के पांच बच्चों में तीसरे नंबर पर आते हैं।

भाई रणधीर और बहन ऋतु उनसे बड़े हैं, जबकि बहन रीमा और राजीव उनसे छोटे हैं। 1980 में ऋषि और नीतू की शादी हुई थी। उनके दो बच्चे बेटी रिद्धिमा और बेटा रणबीर हैं। रिद्धिमा की शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत शाहनी से हुई है और रणबीर फिल्मों में अपना करियर बना रहे हैं।