ऋषि कपूर पत्नी नीतू से पहले हार बैठे थे इस हसीना को दिल, कुछ ऐसी है लव स्टोरी

9/4/2018 11:28:53 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज अपना 66वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। ऋषि कपूर और नीतू सिंह (Neetu Singh) की जोड़ी को इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ियों में से एक माना जाता है। ऋषि कपूर और नीतू के दो बच्चे है रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। ऋषि कपूर ने नीतू के साथ पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' की थी, जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई। महज 14 साल की उम्र में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्म के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी लेकिन शायद यही तकरार धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर प्यार हो गया।

 

ऋषि कपूर इस एक्ट्रेस को करना चाहते थे प्रपोज 

 

ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत फिल्म बॉबी से हुई थी। नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म 'बॉबी' में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर को डिंपल कपाड़िया से प्यार हो गया था। वो डिंपल को प्रपोज भी करना चाहते थे लेकिन उनके पापा राज कपूर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था। ऋषि उस समय अपने पिता के खिलाफ नहीं जा सकते थे इसलिए वो डिंपल को भूल गए।

 

 

इसी बीच इंडस्ट्री में यह चर्चा होने लगी थी कि नीतू और ऋषि शादी कर सकते हैं। नीतू ने ज्यादातर फिल्में ऋषि कपूर के साथ ही साइन कीं। दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी। राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। इसके बाद 1979 में ऋषि और नीतू ने शादी कर ली। 

 

ऋषि कपूर और नीतू दोनों ही हो गए थे बेहोश

 

अपनी शादी के दौरान नीतू और ऋषि दोनों ही बेहोश हो गए थे। दरअसल नीतू अपने भारी लहंगे को संभाल नहीं पा रही थीं। वहीं ऋषि अपने आस-पास मौजूद भीड़ को देखकर घबरा गए थे और वो भी बेहोश हो गए। घोड़ी चढ़ने से पहले भी उन्हें लगातार चक्कर आ रहे थे। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कई क्षेत्रों के लोग शामिल हुए थे। 

Konika