कुछ महीनों में भारत लौट सकते हैं ऋषि कपूर, भाई रणधीर कपूर ने दी जानकारी

5/1/2019 5:52:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर कैंसर फ्री हो गए हैं। एक दिन पहले उनके करीबी दोस्त डायरेक्टर राहुल रवेल  पोस्ट करके बताया था कि ऋषि अब कैंसर मुक्त हो गए हैं। वहीं, अब खबरें हैं कि ऋषि अब बिल्कुल ठीक हो चुके हैं और जल्द ही भारत लौट सकते हैं।

इस बात की जानकारी खुद उनके भाई रणधीर कपूर ने दी है। ऋषि के भाई ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि ऋषि पहले से बेहतर हैं। पहले उन्हें अपना इलाज खत्म करना होगा। अगले कुछ महीनों में वह भारत वापस आ जाएंगे। 

बता दें कि जब ऋषि इलाज के लिए न्यूयॉर्क जा रहे थे। इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी थी कि ऋषि को कैंसर है। उस वक्त उनके भाई रणधीर ने इन सब खबरों को अफवाह बताया था। इलाज के दौरान भी ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे। उनकी पत्नी नीतू कपूर इस दौरान उनके साथ रहीं और अपने चाहने वालों के साथ अपने कुछ खास लम्हों की तस्वीरें साझा करती रहीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर आखिरी बार फिल्म 'मुल्क' में नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और आशुतोष राणा भी थे। इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।

 

Neha