ऋषि कपूर ने भी की कोशिश सुनील ग्रोवर को मनाने की लेकिन रहे नाकाम

4/18/2017 10:13:24 AM

मुंबईः कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई को लेकर सब टिप्पणी कर रहे है। कभी करन पटेल तो कभी कोई। इसमें एक नाम ऋषि कपूर का भी है। ऋषि कपूर एक खास एपिसोड में नीतू कपूर के साथ इस शो पर आए थे और दोनों ने यहां खूब एंजॉय किया था। वैसे अपनी ओर से पहल करते हुए ऋषि कपूर ने दोनों का पैचअप कराने की कोशिश की। उहोंने एक ट्वीट किया कि IPL में कपिल शर्मा तो दिख रहे हैं लेकिन उनके जोड़ीदार सुनील ग्रोवर कहां हैं।

बता दें कि सुनील ग्रोवर ने भी कुछ ही देर में ट्वीट कर जवाब दिया और इस बार भी उनका दर्द छलका। उन्होंने लिखा कि वह 'चोट लगने' की वजह से रिटायर हो गए हैं और वापस फील्ड पर नहीं आएंगे।