आज दो साल हो गए..45 साल के साथी को खोना दर्दनाक'' पति ऋषि के नाम नीतू कपूर का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-आप हमेशा दिलों में रहेंगे

4/30/2022 12:58:19 PM

मुंबई: अपने लाइफ पार्टनर को खोना सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक है जो कोई व्यक्ति अनुभव कर सकता है। अपने जीवनसाथी को खोने के बाद ऐसा लगता है जैसे दुनिया ही खत्म हो गईं है। ऐसे ही दुख से बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर गुजर रही हैं। 30 अप्रैल 2020 में पति और एक्टर ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर बुरी तरह टूट गईं।

PunjabKesari

भले ही आज नीतू कपूर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं लेकिन वह हर पल ऋषि जी को याद करती रहती हैं। नीतू कपूर अक्सर पति के नाम पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वहीं आज के दिन एक बार फिर नीतू कपूर पति ऋषि कपूर की यादों में खो गई हैं। दरअसल, आज( 30 अप्रैल 2022) ऋषि कपूर की दूसरी डेथ एनिवर्सरी है। 

PunjabKesari

एक बार नीतू जी की आंखों के सामने पति ऋषि संग बिताए पल आ गए हैं जो आसूं बन बह रहे हैं। पति की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने ऋषि जी के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। नीतू जी ने लिखा-'आज दो साल हो गए है, जब ऋषि जी ने हमें छोड़ कर चले गए… 45 साल के साथी को खोना मुश्किल और दर्दनाक था, उस समय मेरे दिल को ठीक करने का एकमात्र तरीका खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखना था.. फिल्म और टेलीविजन ने मुझे इसे हासिल करने में मदद की। ऋषिजी हमेशा याद किए जाएंगे और सबके दिलों में हमेशा रहेंगे।'

PunjabKesari

नीतू कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है वह  'डांस दीवाने जूनियर्स'  के सेट का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शो में कंटेस्टेंट बानी की दादी ने बताया कि वह उनके पति ऋषि कपूर से 1974 में मिली थीं। उन्होंने राज कपूर और ऋषि कपूर के साथ अपने पति की एक तस्वीर भी दिखाई और नीतू के लिए 'लंबी जुदाई' का गाना भी गाया। दिवंगत ऋषि कपूर की बातें करते हुए नीतू कपूर की आंखें भी नम हो गईं और वो स्टेज पर ही रोने लगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

 

उन्होंने कहा - 'हमारा कुछ तो कनेक्शन होगा।  अभी दो साल होने वाले हैं और मैं आप से मिली हूं। मैं रोज किसी न किसी से मिलती हूं और रोज कोई न कोई मुझे उनकी याद दिला देता है। सबकी एक स्टोरी है उनके साथ। सभी उन्हें इतनी खुशी से याद करते हैं।'

PunjabKesari

बता दें कि ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को ल्यूकेमिया से दो साल की लंबी लड़ाई के बाद फिल्मी दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर लगभग एक साल तक अमेरिका में इलाज के बाद सितंबर 2019 में भारत लौट थे। उन्हें आखिरी बार फिल्म '102 नॉट आउट' में देखा गया था। निधन के बाद उनकी फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' रिलीज हुईं जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News