पाकिस्तान सरकार ने कपूर परिवार के पुश्तैनी घर पर लिया बड़ा फैसला

11/30/2018 1:07:50 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और कपूर खानदान का पुशतैनी घर पाकिस्तान के पेशेवार में है। हाल ही में कपूर खानदान के इस घर को लेकर एक बड़ा खबर सामने आई है। उनके इस घर को लेकर पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। पाक सरकार ने फैसला लिया है कि कपूर्स का यह घर अब एक म्यूजियम में तबदील हो जाएगा। 

कुछ साल पहले ऋषि कपूर ने पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित अपने पुश्तेनी मकान को म्यूजियम में बदलने की गुजारिश पाकिस्तान सरकार से की थी। इस पर विदेश मंत्री शाह महमूद ने कहा कि उन्हें ऋषि कपूर का फोन आया था।

ऋषि  ने इस दौरान पेशावर में स्थित घर को किसी संस्थान या फिर म्यूजियम में बदलने की गुजारिश की थी। विदेश मंत्री ने बताया कि उनकी इस गुजारिश को मान लिया गया है। पाक के गृहमंत्री शहरयान खान अफरीदी ने कहा कि हमने पॉजिटिव रिस्पॉन्स करते हुए ऋषि की मांग मान ली है।इतना ही नहीं अफरीदी ने कहा-क्रेंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस पर काम कर रही है। जल्द ही यह घर म्यूजियम में बदल दिया जाएगा।  

बता दें कि पाकिस्तान, पेशावर के किस्सा ख्वानी में पृथ्वीराज कपूर के पिता बसेश्वरनाथ कपूर ने ये हवेली बनवाई थी। पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का जन्म पेशावर में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। साल 1947 में देश के विभाजन के दौरान कपूर पेशावर को छोड़ भारत आ गए थे।

Neha