रिप्ड जींस विवाद: टीवी की चंद्रमुखी चौटाला ने शेयर की सड़क पर नहाते मर्दों की तस्वीर,बोलीं-''आपको ऐसा देख हम तो नहीं छेड़ते ''

3/22/2021 5:02:02 PM

मुंबई: टीवी की 'चंद्रमुखी चौटाला' यानि एक्ट्रेस कविता कौशिक अपने बयानों की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। सामाजिक से लेकर राजनीतिक वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में कविता कौशिक ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 'रिप्ड जीन्स' बयान पर चुटकी ली।

इसके साथ ही उन्होंने मर्दों द्वारा खुले में नहाने को लेकर तंज कसा है। कविता कौशिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आदमी खुले में नहाते दिख रहे हैं।

 

शेयर की इस तस्वीर के साथ कविता कौशिक ने लिखा-'प्रिय पुरुष, हम आपको कपड़े उतारने और खुले में नहाने देते हैं और आप लोगों की तरफ आकर्षित तक नहीं होते और न ही छेड़ते हैं। इसलिए प्लीज हमें हमारी रिप्ड जींस पहनने दो और हमारी ब्रा की स्ट्रैप भी बाहर दिखने दो अगर वह ऐसा चाहती है तो। फोटो जनहित में नहीं जारी।'कविता कौशिक का यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। 

 

इससे पहले कविता कौशिक ने एक यूजर को मुंह तोड़ जवाब दिया था।  दरअसल, एक यूजर ने कविता को ट्वीट कर लिखा-'ब्रा की स्ट्रिप अंदर कर लो आंटी।' कविता कौशिक ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा- 'नहीं करूंगी अंकल। आपकी मम्मी भी ब्रा पहनती हैं और स्ट्रैप दिखने से अक्ल स्ट्रिप सिर्फ ज़ाहिलों की होती है।'

काम की बात करें कविता कौशिक को असल पहचान 'FIR' से मिली थी। इस शो में उन्होंने चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। इसके अलावा कविता कई पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह आखिरी बार 'बिग बाॅस 14' में नजर आईं थीं। शो में उनकी और एजाज खान की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

 

Content Writer

Smita Sharma