केजरीवाल जी शर्म आनी चाहिए, रिंकू के पिता का दर्द समझें,किसी दिन कोई और हिंदू जय श्री राम कहने पर मार दिया जाएगा:कंगना रनौत

2/14/2021 12:06:22 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। किसान आंदोलन के बाद अब कंगना रिंकू मर्डर केस में लगातार ट्वीट कर रही हैं। ट्वीट के जरिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

 

 

हाल ही में कंगना ने रिंकू शर्मा मर्डर केस में ट्विटर पर एक महिला का वीडियो शेयर किया। वीडियो में महिला रिंकू के बारे में बता रही है। इस वीडियो को शेयर कर कंगना ने लिखा-'अरविंद केजरीवाल शर्म कीजिए! यह सबकुछ आपकी अल्पसंख्यक राजनीति की वजह से हुआ है। उन्हें लगता है कि दिल्ली उनकी जिहादी सत्ता है। सिर्फ राम-राम कहने के लिए खुलेआम हत्या कर दी गई। वह अपने परिवार को पालने वाला अकेला लड़का था जो अच्छे व्यवहार का था।'

PunjabKesari

 

इससे पहले कंगना ने ट्वीट कर लिखा था-'अरविंद केजरीवाल जी रिंकू शर्मा के पिता के दर्द को महसूस करें और अपने बच्चों या परिवार के सदस्यों के बारे में सोचें...किसी दिन कोई और हिंदू जय श्री राम कहने पर सामूहिक रूप से मार दिया जाएगा।' 

PunjabKesari

बता दें कि रिंकू शर्मा की हत्या के बाद से ही देश में सियासत गर्म है।  लोग इस मामले को सांप्रदायिक मामला बता रहे हैं क्योंकि, रिंकू शर्मा राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा था और राम यात्रा से भी जुड़ा हुआ था। यह घटना बुधवार रात की है जब दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा लोगों ने हत्या कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News