दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुईं रिहाना, ओपन ब्राउन कोट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
2/19/2023 5:10:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बिन ब्याही रिहाना वह जल्द ही बॉयफ्रेंड ASAP Rocky के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। सेकेंड प्रेग्नेसी की घोषणा के बाद सिंगर को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने स्टाइल से लोगों का अटेंशन खींचती नजर आईं।
34 वर्षीय रिहाना को शुक्रवार रात सांता मोनिका में जियोर्जियो बाल्दी में डिनर पर स्पॉट किया गया, जहां वे अपनी अपीयरेंस से सबका ध्यान खींचती नजर आईं।
लुक की बात करें तो इस दौरान रिहाना ग्राफिक टी-शर्ट और ब्लैक स्टैंसिल डिज़ाइन वाली ग्रे जींस में नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्राउन फरी कोट के साथ टीम अप किया है।
न्यूड मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक और चेहरे पर ब्लैक शेड्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में प्रेग्नेंट रिहाना का स्टाइल देखते ही बन रहा है।
बता दें कि, रिहाना और रॉकी ने 2020 में एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था। जिसके बाद 2022 में रिहाना ने बेटे को जन्म दिया। उस वक्त सिंगर ने कहा था कि, वो बेबी बंप में शादी नहीं करना चाहती। हालांकि, बेटे के जन्म के बाद रिहाना और रॉकी ने शादी का ऐलान किया था। लेकिन, अब शादी से पहले एक बार फिर रिहाना प्रेग्नेंट हो गई हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

AAP के नवनियुक्त पदाधिकारियों शपथ ग्रहण समारोह आज, सुशील गुप्ता समेत पहुंचेंगे 1 हजार से अधिक पदाधिकारी

NSA अजीत डोभाल ने नेपाल के पीएम प्रचंड से की मुलाकात

Importance of Water in Pooja Room: शुभ है पूजा घर में जल रखना, जानें क्या कहते हैं शास्त्र