स्टाइलिश लुक में स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं रिहाना, फैंस को दिए परफेक्ट फैशन गोल्स

10/10/2022 4:41:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उऩ्होंने अक्सर सिटी में स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया जाता है, जहां वो खूब लाइमलाइट चुराती नजर आती हैं। इसी बीच रविवार रात रिहाना को  स्टूडियो ट्रिप पर देखा गया, जहां वो फैंस को परफेक्ट फैशन गोल्स देती नजर आई। अब सिंगर की ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान 34 वर्षीय रिहाना ने सिल्वर कलर के टॉप के साथ ने ग्रे-वॉश्ड जींस पेयर की।

 

इसके साथ ही वह हाथ में खूबसूरत सिल्वर कलर का पर्स हाथ में कैरी किए नजर आई। इस लुक को उन्होंने हेड-टर्निंग चेन के साथ एक्सेसरीज़ किया।

 

बेबी कटिंग हेयर कट के साथ हाई बन बनाए और चेहरे पर काला चश्मा लगाए रिहाना हुस्न का जलवा बिखेरती दिखीं। साफ कहें तो ओवरऑल लुक में रिहाना का अंदाज देखते ही बन रहा है।

 

फैंस को भी सिंगर का ये लुक काफी पसंद आ रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati