बॉयफ्रेंड संग स्टाइलिश केमिस्ट्री बना बर्थडे पार्टी में पहुंची रिहाना, ग्रे टॉप में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया बड़ा सा बेबी बंप

5/6/2023 2:23:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉप स्टार रिहाना हॉलीवुड की मोस्ट चर्चित हस्तियों में से एक हैं, जो अक्सर अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरती हैं। उन्हें अक्सर बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में एक बार फिर रिहाना को शुक्रवार रात बॉयफ्रेंड संग एक बर्थडे पार्टी अटैंड करते देखा गया, जहां उनका बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिला। उनकी ये तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद होते ही इंटरनेट पर छा गईं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रॉकी के साथ पार्टी में पहुंची प्रेग्नेंट रिहाना अपने लुक से सबका ध्यान खींच रही हैं। ग्रे फरी क्रॉप टॉप में वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। टॉप को उन्होंने ब्राउन कलर की शॉर्ट स्कर्ट के साथ टीम-अप किया है।

 

वहीं टॉप की केप जमीन तक लटक रही है, जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रही है। इस लुक को सिंगर ने न्यूड लिपस्टिक, ब्लैक गॉग्लस और हाई बन से कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में मॉम-टू-बी रिहाना का लुक देखते ही बन रहा है।

वहीं इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड रॉकी व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट और ग्रे शॉर्ट में नजर आ रहे हैं।

 


बता दें, रिहाना जल्द ही बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। इससे पहले उन्होंने मई 2022 में रॉकी के बेटे को जन्म दिया था।


 

Content Writer

suman prajapati