बॉयफ्रेंड A$AP Rocky संग डिनर डेट पर निकलीं प्रेग्नेंट रिहाना, पिंक सपोर्ट्स ब्रा में फ्लॉन्ट किया बड़ा सा बेबी बंप

7/29/2023 5:39:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना जल्द ही बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। वह प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव पर हैं। ऐसे में वह इस पीरियड को बॉयफ्रेंड संग एंजॉय करते हुए बिता रही हैं। इसी बीच शुक्रवार रात रिहाना को रॉकी संग सांता मोनिका में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मॉम-टू-बी रिहाना बार्बी पिंक सपोर्ट्स ब्रा के साथ मैचिंग जॉगर्स पहने नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पेयर किए हैं।

 

नेक पर चोकर, चेहरे पर ब्लैक गॉगल्स और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

 

कैमरे के सामने अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रिहाना पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज दे रही हैं।


वहीं उनके बॉयफ्रेंड रॉकी का भी परफेक्ट लुक देखने को मिल रहा है।

 

बता दें कि रिहाना ने पिछले साल 2022 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। वहीं, अब वह बॉयफ्रेंड रॉकी संग अपने दूसरे बेबी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

 

 

Content Writer

suman prajapati