लॉस एंजिल्स में बॉयफ्रेंड संग रिहाना की मूवी डेट, कैमरे में कैद हुईं कपल की ऐसी की तस्वीरें

12/30/2022 3:24:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना अक्सर बॉयफ्रेंड A$AP Rocky संग अपनी आउटिंग को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कपल को अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते सिटी में स्पॉट किया जाता है। एक बार फिर दोनों को मूवी डेट पर लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो 34 वर्षीय रिहाना इस दौरान ब्लैक हुडी के साथ डेनिम शॉर्ट में नजर आईं। जैकेट के ऊपर से सिंगर ने ब्राउन कोट पहना हुआ है।

 

ओवरऑल लुक में रिहाना कैजुअल लग रही हैं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड ब्लैक कोट और मैचिंग पैंट में नजर आ रहे हैं।


 

मूवी टाइम के बाद दोनों एक साथ चलते हुए मीडिया के कैमरे में कैद हो गए और उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर फैंस का ध्यान खींच रही हैं।

 

बता दें, इस महीने की शुरुआत में रिहाना ने फैंस को अपने बेटे के चेहरे दिखाया था। सिंगर ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर अपने लाडले का एक प्यार सा वीडियो शेयर किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।


 

Content Writer

suman prajapati