सिल्क ड्रेस के साथ कोट पहन नाइट आउट पर निकली हसीना, दिखा ग्लैमरस अंदाज

1/31/2019 5:38:48 PM

लंदन: हॉलीवुड सिंगर रिहाना अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में वह न्यूयॉर्क में नाइट आउट करती हुईं नजर आईं। 

इस दौरान रिहाना 80 दशक को प्रेरित कर रही सिल्की व्हाइट ड्रेस के साथ क्रीम कोट पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

ड्रेस के साथ उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक पहनी जो उनके लुक को चार-चांद लगा रही है।

रिहाना बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरा के सामने पोज देते हुए नजर आईं।

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए रिहाना ने व्हाइट पर्स और व्हाइट हील्स कैरी की थी।

उनकी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 29 साल की रिहाना का ऐसा अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। 

बता दें कि रिहाना इंस्टा पर 56 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स की मालकिन हैं।

उनकी तस्वीरों को धड़ल्ले से लाइक्स और कमेंट्स मिलते है। रिहाना की सफलता का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनका नेटवर्थ 14,694,700,000.00 रुपए है।


 

Neha