बोल्ड लुक कैरी कर रेड कार्पेट पर उतरीं रिहाना, बैकलेस ग्रीन शिमरी टॉप में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

2/18/2022 4:53:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉप स्टार रिहाना इन दिनों प्रेग्नेंट है और जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म देंगी। उन्हें कई दफा बेबी बम्प के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया है। इसी बीच हाल ही में सिंगर ने अपने बेबी बम्प के साथ रेड कारपेट पर एंट्री मारी, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल रही हैं।
 


दरअसल, रिहाना ने अपने बॉयफ्रेंड ASAP Rocky के साथ फेंटी ब्यूटी और फेंटी स्किन ब्रांड की पार्टी में शिरकत की, जहां दोनों रेड कार्पेट पर परफेक्ट पोज देते दिखे।

 


लुक की बात करें तो इस दौरान रिहाना हॉल्टर नेक वाले श्रेडेड ग्रीन ग्लिटरी टॉप में बोल्ड नजर आईं।

 

इस टॉप ने रिहाना के बेबी बम्प को कवर किया हुआ था, जबकि उनकी बैक सारी ओपन थी।

 

इस टॉप के साथ उन्होंने ट्रांसपेरेंट स्टिलेटोज पहना। इस सेक्सी आउटफिट के साथ रिहाना ने रेड लिपस्टिक लगाई है। शिमरी आई मेकअप और स्ट्रेट बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस लुक में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती स्टाइलिश पोज देती नजर आईं।

 

Content Writer

suman prajapati