किसान आंदोलन पर ट्वीट के बाद रिहाना की फैन फॉलोइंग में हुआ इजाफा, ट्विटर पर 101 मिलियन के पार हुए फॉलोअर्स

2/4/2021 11:43:18 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन पर अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इस ट्वीट के बाद से जहां एक तरफ रिहाना की किसान आंदोलन के समर्थक खूब सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वो कई लोगों के निशाने पर भी आई हुई है। किसानों के मामले में ट्वीट के बाद रिहाना को गूगल पर खूब सर्च किया जा रहा है। जहां तक कि फॉर्मर के समर्थन में ट्वीट के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। 


बता दें मंगलवार रात रिहाना ने अपने ट्वीट में किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए लिखा था, "हम लोग इसके बारे में बातें क्यों नहीं कर रहे हैं।" रिहाना के ट्वीट के बाद कई बॉलीवुड सितारों, स्पोर्ट्स और नेताओं ने भी ट्वीट आने शुरू हो गए। आम लोगों से लेकर कई कलाकारों ने रिहाना के इस ट्वीट का दिल खोल कर स्वागत किया। 

 

सबसे खास और हैरान करने वाली बात तो यह है कि किसानों पर ट्वीट करने के सिर्फ दो दिनों में ही रिहाना की ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या काफी बढ़ गई। 
 


रिपोर्ट के मुताबिक किसान आंदोलन पर ट्वीट के बाद रिहाना के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में करीब 10 लाख का इजाफा हुआ है। एक फरवरी को रिहाना के फॉलोअर्स की संख्या जहां 100,883,133 थी तो वहीं दो फरवरी को यह संख्या 100,985,544 हो गई।

 

तीन फरवरी को रिहाना की फैन फॉलोअर्स बढ़कर 101,159,327 हो गए। यानि साफ और स्पष्ट कहा जाए तो ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स 101 मिलियन के पार हो गए है। 


बता दें रिहाना एक मशहूर अमेरिकन पॉप सिंगर हैं। उनका नेट वर्थ करीब 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। रिहाना ने 2012 में क्लारा लॉयनेल फाउंडेशन की स्थापना की थी। यह संगठन दुनिया भर में शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए काम कर रहा है।

 

suman prajapati