स्टाइलिश लुक में बाॅयफ्रेंड A$AP Rocky संग डेट नाइट पर पहुंची रिहाना, हसीना के ओवर साइज्ड शूज ने खींचा सबका ध्यान

8/13/2022 3:06:40 PM

लंदन: इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना हाॅलीवुड की ऐसी हसीना हैं जो हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी साल प्यारे से बेटे की मां बना रिहाना को हाल ही में न्यूयाॅर्क में स्पाॅट किया गया। हसीना बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के साथ ननाइट डेट पर निकली।


हमेशा अपने लुक्स के चलते सुर्खियों में रहने वाली रिहाना इस बार भी फैंस के दिलों पर वार करती दिखीं। लुक की बात करें तो रिहाना व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम शाॅर्ट्स में स्टाइलिश दिखीं। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक, ओपन हेयर्स रिहाना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

 उन्होंने अपने लुक को रिंग्स,चेन रिहाना के लुक से कंप्लीट किया था। इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थे रिहाना के शूज।

नाइट डेट के लिए रिहाना ने ओवर साइज्ड गम बूट्स पेयर किए थे।हाथों में काॅफी कप थाम रिहाना ने जमकर पोज दिए। वहीं रिहाना के बाॅयफ्रेंड काट्रून प्रिंटिड व्हाइट शर्ट, जींस, शर्ट में कूल दिखे। उन्होंने अपने लुक को पर्पल कैप से पूरा किया। 

बता दें रिहाना ने 13 मई, 2022 को A$AP Rocky के बेटे का दुनिया में स्वागत किया था। कपल अपने बेटे के साथ अब खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करता है। 


Content Writer

Smita Sharma