टीवी की संस्कारी बहू की इन तस्वीरों ने फैंस को बनाया दीवाना, तलाक के बाद यूं जी रही हैं जिंदगी

1/10/2020 6:09:24 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेसेस को छोटे परदे पर हमेशा एक संस्कारी बहू और बेटी के रूप में देखा जाता है। लोगों के दिलों और दिमाग में भी एक्ट्रेसेस की यहीं छवि होती है हालांकि ये हसीनाएं रियल लाइफ में बेहद ही बोल्ड होती हैं।

आज हम आपको ऐसी ही टीवी की बहू का बोल्ड अंदाज दिखाने जा रहे हैं। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि सीरियल 'मर्यादा लेकिन कब तक?','सावित्री एक प्रेम कहानी' की एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा हैं। रिद्धि को टीवी पर हमेशा की साड़ी या सूट में देखा जाता है।

हाल ही में रिद्धि ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह समंदर किनारे बिकिनी पहने मौज-मस्ती करती दिख रही हैं। कलरफुल बिकिनी में रिद्धि बेहद ही बोल्ड दिख रही हैं। उन्होंने आंखों पर ब्लैक सनग्लासेज लगाए हुए हैं।रिद्धि की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

शादी के 7 साल बाद पति से हुईं अलग

रिद्धि डोगरा ने बीते साल पति राकेश बापट से अलग हुईं हैं। कपल शादी के 7 साल बाद अलग हुआ। मालूम हो कि रिद्धि और राकेश की पहली मुलाकात-'मर्यादा लेकिन कब तक?' के सेट पर हुई थी। जल्द ही वे दोस्त बन गए थे. कई साल रिलेशन में रहने के बाद उन्होंने 29 मई 2011 को शादी कर ली थी।

बता दें कि रिद्धि ने  साल 2007 में आए शो झूमे जिया रे से अपने करियर की शुरुआत की थी। शो में रिद्धि हिमानी की भूमिका निभाया करती थीं। इसके बाद उन्होंने हिंदी हैं हम, हॉरर नाइट्स, सेवेन, मर्यादा, सावित्री और नच बलिए 6 जैसे शोज में काम किया। वह आखिरी बार साल 2018 में आए शो कयामत की रात में नजर आई थीं।

Smita Sharma