Mother’s day 2021: रिद्धिमा कपूर ने खास अंदाज में मां नीतू को किया विश, कहा- तुम मेरी आयरन लेडी हो

5/9/2021 9:32:28 AM

मुंबई. मां भगवान का दिया हुआ बेहद खूबसूरत तोहफा है। मां जैसा प्यार हमें दुनिया में कोई नहीं कर सकता। जब हमें छोटी-सी भी चोट लगती है तो सबसे पहले मां का नाम ही याद आता है। मां का जितना धन्यवाद किया जाए कम है। हर साल मई के दूसरे रविवार मदर्स डे मनाया जाता है। हर कोई इस दिन को अपनी मां के लिए स्पेशल बनाने की कोशिश करता है। एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने खास अंदाज में मां नीतू को मदर्स डे विश किया है। 


रिद्धिमा ने मां नीतू के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- 'मैं एक मजबूत औरत हूं क्योंकि एक मजबूत औरत ने मुझे पाल पोष के बड़ा किया। हैप्पी मदर्स डे मेरी आयरन लेडी। आपको सबसे ज्यादा प्यार'। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं। 


बता दें रिद्धिमा और रणबीर कपूर दोनो ही मां नीतू के बेहद करीब हैं। नीतू भी अपने दोनों  बच्चों को बहुत प्यार करती है। ऋषि कपूर के जाने के बाद दोनों बच्चों ने ही नीतू को संभाला और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हर मोड़ पर साथ दिया।

Content Writer

Parminder Kaur