फिर पापा की यादों में खोईं रिद्धिमा कपूर, शेयर की नीतू-ऋषि की प्यार में डूबी ये तस्वीरें

5/16/2020 12:50:05 PM

मुंबई: कहा जाता है कि जब भी कोई अपनी करीबी दुनिया से जाता है तो उनकी यादें और उनसे जुड़ी फीलिंग कहीं नहीं जाती। वहीं अगर जाने वाला आपका सबसे करीबी हो या आपके माता-पिता में से एक हो तो उस दर्द को संभालना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर शाहनी के साथ भी है। ऋषि को दुनिया छोड़े 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन उनकी लाडली के लिए ये सब एक्सेप्ट करना काफी मुश्किल है। उन्हें हर पल अपने पिता की याद सता रही है। वह आए दिन पिता की याद में कोई न कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। रिद्धिमा कभी पिता संग फैमिली तस्वीर डालती हैं तो कभी मां के साथ बिताया कोई पल।

हाल ही में रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू और पिता ऋषि की एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि और नीतू साथ हैं और खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'प्यार'।

इसके अलावा रिद्धिमा ने मां की खूबसूरती की तारीफ करते हुए भी एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर नीतू के जवनी के दिनों की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने लिखा-'सही में सुन्दर।'

इससे पहले रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि की याद में एक फैमिली तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में रिद्धिमा संग उनकी बेटीसमारा, पिता ऋषि कपूर, मां नीतू कपूर और भाई रणबीर थे। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हम एक परिवार है।'

बता दें कि हाल ही में ऋषि कपूर की तेरहवीं की गई थी, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा और रंधीर कपूर शामिल हुए थे। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी यहां मौजूद थीं। ऋषि ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहा। वह दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे।

 

Smita Sharma