''हम आपको भूले नहीं हैं, हमेशा हमारे दिलों के करीब रखते हैं'', पिता ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा

4/30/2021 9:49:40 AM

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज और शानदार ऋषि कपूर के निधन को आज एक साल पूरा हो चुका है। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे। उनके निधन से उनके परिवार, बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा था। आज उनकी पुण्यतिथि पर फिर से उनके फैंस और करीबी काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी एक इमोशनल पोस्ट के जरिए पिता को याद किया है। उनका ये पोस्ट अब खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ अपनी दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक में रिद्धिमा की बचपन की तस्वीर है, जिसमें वो अपने पापा ऋषि की गोद में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी में उनकी बड़े हुए की तस्वीर है, जिसमें वो पापा के गले लगी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों बाप-बेटी की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रहे हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा- ''अगर मैं तुम्हें केवल एक बार फिर से मुझे बुलाओ सुन सकती..
“जब तक हम फिर से नहीं मिलते, हम हमेशा आपके बारे में सोचते हैं, हम आपके बारे में बात करते हैं, आप कभी नहीं भूले हैं और न ही भूलेंगे। हम आपको हमारे दिलों के करीब रखते हैं और जब तक हम फिर से नहीं मिलते, तब तक आप हमारे जीवन में चलने और मार्गदर्शन करने के लिए बने रहेंगे। ”
- डोरोथी मॅई कैवेन्डिश, मैं आपसे हमेशा प्यार करती हूं।''

PunjabKesari


रिद्धिमा का पिता के लिए ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी कमेंट कर एक्टर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें कि ऋषि कपूर का निधन 67 साल की उम्र में हो गया था। काफी समय तक वह कैंसर से जंग लड़ी लेकिन आखिरकार वह हार गए। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। अमेरिका में करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला था। साल 2018 में खबर आई थी कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं। उसके बाद करीब एक साल तक उन्होंने न्यूयार्क में अपना इलाज करवाया था।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News