रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा के ससुर श्रवण साहनी का निधन, पोस्ट शेयर कर बोलीं- हम आपको याद करेंगे
12/28/2021 3:55:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2021 एक्टर रणवीर कपूर की फैमिली के लिए बुरा काल साबित हो रहा है। पिता ऋषि कपूर को खोने के बाद इसी साल उनका चाचा राजीव कपूर के निधन से उन्हें बड़ा झटका लगा। वहीं उनके निधन के दर्द को परिवार भुला नहीं पाया कि उनकी फैमिली में एक और मौत से उन्हें बड़ा झटका लगा है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के ससुर श्रवण साहनी का सोमवार को निधन हो गया। ससुर के निधन से रिद्धिमा काफी टूट चुकी हैं और उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर श्रवण साहनी की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- हम आपको याद करेंगे।
रिद्धिमा के अलावा उनके पति भरत साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता के अंतिम संस्कार का विवरण शेयर करते हुए लिखा "पिताजी हमेशा आपको याद करेंगे!"
रिद्धिमा और भरत साहनी के इस पोस्ट पर उनके फैंस और करीबी कमेंट कर उन्हें सांत्वनाएं दे रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
नवरात्रे के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से करीब 150 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अलग-2 अस्पतालों में भर्ती

Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

अभी खत्म नहीं हुआ कोविड-19: रोजाना नए मामलों में हुई बढ़ौतरी, 24 घंटे में आए इतने नए संक्रमित केस

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब