पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद 6 महीने मायके में बिताने के बाद दिल्ली लौटीं रिद्धिमा कपूर, बोलीं- जल्द मुंबई आउंगी
11/12/2020 2:40:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पिता ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनते ही बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने परिवार के पास मुंबई आ गई थीं। लेकिन अब रिद्धिमा मां और भाई रणबीर कपूर के साथ समय बिताने के बाद अब वो वापस अपने घर दिल्ली लौट गई है। रिद्धिमा ने अपने ससुराल घर जाते हुए की तस्वीरें भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
बता दें रिद्धिमा पिता के निधन के बाद से मां नीतू कपूर और भाई रणवीर कपूर के साथ टाइम स्पैंड कर रही थीं। 6 महीने मायके में बिताने के बाद रिद्धिमा बुधवार देर रात अपनी बेटी के साथ वापस दिल्ली के लिए निकल गईं।
रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खाली एयरपोर्ट की फोटो भी शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने बेटी समायरा के साथ एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों मां-बेटी कोरोना के सभी नियमों का पालन करती नजर आ रही हैं।
एक और तस्वीर पोस्ट करते हुए रिद्धिमा ने लिखा 'वह जल्द ही मुंबई वापस आएंगी'। इतना ही नहीं उन्होंने मां नीतू कपूर के साथ भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने एक रेड हार्ट वाली इमोजी लगाई।
बताते चले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन होने के कारण रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थी और अंत में अपने पिता की शोक सभा में शामिल हुई थी। उसके बाद से रिद्धिमा अपने मायके में रहकर मां और भाई की ढांढस बंधा रही थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

करसोग के देहरी में HRTC बस खाई में गिरी, 36 यात्री घायल

मां लक्ष्मी को करना है खुश तो जरुर करें ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी धन की देवी

इस दिन रखा जा रहा है ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, सही मुहूर्त में पूजा करने से मिलेंगे अचूक लाभ