ऋषि कपूर के निधन को 1 महीना, बेटी रिद्धिमा ने इस अंदाज में किया पापा को याद
5/30/2020 10:35:22 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में जो जगह खाली हुई है, वो कभी भरी नहीं जा सकती। 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया से ऋषि का निधन हुआ था। पिता को याद करते हुए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर लगातार उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रही हैं।
आज ऋषि के निधन को 1 महीना हो गया है। इस मौके पर ऋषि की लाडली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पुरानी फैमिली तस्वीर शेयर की। तस्वीर में ऋषि कपूर वाइफ नीतू कपूर, रिद्धिमा के पति और बेटी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर लिखा-'आज एक महीना हो गया और हम आपको याद करते हैं।
रिद्धिमा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें ऋषि अलग-अलग मौकों पर परिवार के साथ दिख रहे हैं। पहली तस्वीर रिद्धिमा की शादी की है जिसमें ऋषि उनका कन्यादान करते दिख रहे हैं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिल का इमोजी बनाया।
दूसरी तस्वीर में कपूर फैमिली लता मंगेशकर के साथ पोज करती दिख रही है जिसे रिद्धिमा ने गुड टाइम्स कैप्शन दिया।
बता दें कि रिद्धिमा मुंबई में अपनी मां के पास हैं। वह ऋषि के अंतिम संस्कार के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। लॉकडाउन की वजह से रिद्धिमा पिता को आखिरी विदाई नहीं दे पाई थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

सीरिया और तुर्की में भूकंप ने मचाई तबाही, 641 लोगों की मौत व हजारों घायल...जमींदोज हुईं इमारतें

निजी शिक्षण संस्थानों में पहली से 8वीं कक्षा के लिए मान्यता/नवीनीकरण को आवेदन आज से शुरू

देश में लगातार गिर रहा कोरोना वायरस का ग्राफ, बीते 24 घंटे में सामने आए 113 नए मामले

अवैध संबंध में रिश्ते का कत्ल: मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामा की गोली मारकर की हत्या, हिरासत में आरोपी