नेपोटिजम को लेकर रिद्ध‍िमा कपूर का बयान, कहा- रणबीर और करीना स्टारकिड्स हैं लेकिन उनका काम बोलता है

5/18/2021 9:57:59 PM

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। सुशांत फैंस ने नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड स्टार्स को खूब ट्रोल किया था। कई स्टार्स ने भी आगे आकर नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखी थी। हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने नेपोटिज्म को लेकर बात की है।


रिद्धिमा ने कहा- आदमी का काम ही उसे बनाता या बिगाड़ता है। लोग उन पर सुविधाओं के साथ पैदा होने का आरोप लगाते हैं, फिर यह मैटर नहीं करता कि क्‍या जॉब उन्‍होंने चुनी है। 'सुविधा क्‍या होती है? हम नाम के साथ बड़े हुए और इसके आदी हो गए। इसके अलावा, भले ही आप फैमिली नेम की वजह से लोगों की नजरों में रहते हों जब आप एक ब्रैंड शुरू करते हैं मगर बाद में ब्रैंड खुद के लिए बोलता है।' 


रिद्धिमा ने आगे कहा- 'अगर मैं एक्‍ट्रेस बनती तो कहा जाता कि यह तो होना ही था क्‍योंकि मेरा परिवार ही फिल्‍मों से ताल्‍लुक रखती है। रणबीर, करिश्‍मा, करीना स्‍टार किड्स हैं लेकिन उनका काम बोलता है। उनकी सफलता उनके टैलंट की वजह से आई है। वे सुपरस्‍टार्स हैं क्‍योंकि वे जो कर रहे हैं, उसमें बेहतरीन हैं। स्‍टार किड को भी लाइफ में कुछ करना ही होता है।'


बता दें रिद्धिमा की शादी बिजनसमैन भरत साहनी से हुई है और वह मुंबई में रहती हैं। रिद्धिमा जूलरी डिजाइनर है।

Content Writer

Parminder Kaur