अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीरें, मां नीतू और बेटी संग किया कठिन योगासन

6/21/2023 3:35:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 21 जून को देश-दुनिया में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सरकार द्वारा लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोग योगा करते हुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं, आम लोगों के साथ साथ सेलिब्रिटीज़ भी योग दिवस पर योग करते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी योगा करते की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी मां नीतू और बेटी समारा भी नज़र आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रणबीर कपूर की बहन ने लोगों को प्रेरित करने के लिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रिद्धिमा कपूर अपनी मां और बेटी के साथ अपने घर पर योग करती दिखाई दे रही हैं।


पहली तस्वीर में रिद्धिमा अपने हाथों के बल पालथी लगाए योग कर रही हैं, दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां नीतू और बेटी समारा के साथ प्रणाम योग करती नजर आ रही हैं, जबकि तीसरी में तीनों मां-बेटी ओम का उच्चारण करती दिख रही हैं।


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिद्धिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा, "योग सिर्फ चीजों को देखने के तरीके को नहीं बदलता है, यह देखने वाले को भी बदल देता है।"- बीकेएस अयंगर. इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अपने आप को योग की दुनिया में डुबो दें जो मन, शरीर और आत्मा को सामंजस्य, संतुलन और मजबूत करता है।


रिद्धिमा कपूर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati