रणबीर और नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने खबरों पर रिद्धिमा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं ''अफवाहें फैलाना बंद करें''

7/12/2020 9:43:35 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने शनिवार रात खुद को कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टि की। दोनों स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोशल मीडिया खबरें सुनने में आईं कि रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, ये सब खबरें झूठी हैं। इस बात की जानकारी नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की है।

PunjabKesari


बता दें अमिताभ और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खबरें फैलाई गई कि रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर को भी कोरोना वायरस हो गया है। यह भी कहा गया कि नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में अमिताभ के नाती अगस्त्या नंदा मौजूद थे, इस वजह से इन तीनों को कोरोनावायरस हुआ है। लेकिन इन सब अफवाहों से पर्दा उठाते हुए रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया कि ये सब खबरे झूठी है। ऐसा सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की खबरें फैलाने से पहले खबर की सच्चाई का पता लगा लेना चाहिए। 


View this post on Instagram

Attention seeking ??? Least verify/ clarify ! We are fit We are good ! Stop spreading rumours ! #lunatics

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन सब झूठी खबरों का स्क्रीनशॉट भी शेयर करते हुए लिखा, फेक न्यूज अलर्ट, हम सभी लोग ठीक हैं। अफवाहें फैलाना बंद करें, थैंक यू। 

PunjabKesari


बताते चलें बीते दिनों नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी पर बिग बी के पोते अगस्त्य नंदा भाग लिया था। उस दिन सभी ने मिलकर बर्थडे पर खूब एंजॉय किया। इसी बीच अमिताभ और अभिषेक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबरों के बीच लोगों ने कपूर फैमिली को भी कोरोना पॉजिटव बता दिया। जिसको रिद्धिमा कपूर ने बिलकुल झूठ बताया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News