खेतों में काम कर रहीं महिलाओं का वीडियो शेयर कर ऋचा ने पूछा सवाल-''वह खेती कर सकती हैं पर कृषि कानून का विरोध नहीं ऐसा क्यों''

2/6/2021 1:18:57 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर ऋचा चड्ढा अक्सर ट्वीट करती हैं। हाल ही में ऋचा ने  कृषि कानून को लेकर एक ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सवाल किया कि अगर महिलाएं खेती कर सकती हैं तो  विरोध का हिस्सा क्यों नहीं बन सकती।

दरअसल, गणतंत्र दिवस के बाद एक बार फिर से किसानों द्वारा देशभर में चक्का जाम किया गया। ऐसे में  ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया।इस वीडियो में महिलाएं खेती करती दिख रही हैं।

 

महिलाओं को काम करता देख एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा कहती हैं-'महिलाएं, खेती कर सकती हैं लेकिन कृषि कानूनों का विरोध क्यों नहीं कर सकती। हां क्यों नहीं।' ऋचा चड्ढा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

काम की बात करें तोऋचा चड्ढा हाल ही में 'मैडम चीफ मिनिस्टर' में नजर आईं थीं। फिल्म की बात करें तो यह एक दलित लड़की की कहानी है, जो कि बड़े संघर्ष के बाद अपने दम पर सीएम बन जाती है। 

Content Writer

Smita Sharma