6 अक्टूबर को अली फैजल की दुल्हनिया बनेंगी ऋचा चड्ढा,30 सितंबर से शुरू होंगे कपल के वेडिंग फंक्शन्स

9/13/2022 7:54:56 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के चर्चित कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी बी-टाउन की मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक हैं। हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर ये कपल कब, कहां और कैसे शादी के बंधन में बंधेगा। आए दिन कपल की शादी को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। अब कपल की शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

खबर है कि अली-ऋचा सितंबर के एंड और अक्टूबर के पहले हफ्ते में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।खास बात ये है कि इनकी शादी का जश्न दिल्ली-मुंबई दोनों जगह होगा। 30 सितंबर को दिल्ली में अपनी शादी का जश्न शुरू करेगा और 7 अक्टूबर को मुंबई में समाप्त होगा।

30 सितंबर से शुरू होंगे वेडिंग फंक्शन्स

ऋचा और अली के प्री-वेडिंग फंक्शन दिल्ली में 30 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद शादी के फंक्शन्स करीब 3 दिनों तक चलेंगे। कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी 1 अक्टूबर को होगी। ये भी बताया गया है कि अली फजल और ऋचा चड्ढा अपने दोस्तों और परिवार के लिए 2 अक्टूबर को वेडिंग पार्टी होस्ट करेगा।

दिल्ली में 3 दिन के जश्न के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल मुंबई में बाकी रस्में निभाएंगे। मतलब दिल्ली में प्री वेडिंग फंक्शन्स के बाद ऋचा और अली मुंबई में बाकी रस्में निभाएंगे मतलब दिल्ली में प्री वेडिंग फंक्शन्स के बाद ऋचा और अली 6 अक्टूबर को मुंबई में सात फेरे लेंगे। 7 अक्टूबर को बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए कपल का ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

ऋचा और अली फजल करीब 7 साल से डेट कर रहे हैं। 2012 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर वे पहली बार मिले थे। कहा जाता है कि ऋचा ने ही अली को प्रपोज किया था और जवाब के लिए अली ने तीन महीने का समय मांगा था। 5 साल तक उन्होंने अपना रिश्ता दुनिया से छुपाकर रखा था। कपल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन इस दौरान देश में कोरोना फैला हुआ था और लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई थी। इस वजह से उन्हें अपनी शादी कैंसिल करनी पड़ी थी।
 

Content Writer

Smita Sharma