अली फजल की दुल्हनिया बनी ऋचा चड्ढा...ओड़िया सिंगर मुरली महापात्रा का निधन..पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरें

10/5/2022 7:32:57 AM

 

मुंबई: बी-टाउन से आज अच्छी और बुरी खबर दोनों ही सुनने को मिली। एख तरफ जहां एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा आखिरकार अपने प्यार अली फजल की दुल्हनिया बन गईं हैं। इसके अलावा खबर आईं कि साउथ सुपरस्टार धनुष अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक नहीं लेगें। इसी साल अपने तलाक की अनाउंसमेंट करने वाले धनुष और रजनीकांत अपनी शादी के एक मौका देना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ बी-टाउन से दिल तोड़ देने वाली खबर भी आई। खबर है कि फेमस ओड़िया सिंगर मुरली महापात्रा का निधन हो गया है। मुरली महापात्रा की ओडिशा के कोरापुट में दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने के दौरान स्टेज पर मौत हुई। आइए डालते हैं बाॅलीवुड की टाॅप 10 खबरों पर नजर....

 

अली फजल की हुईं ऋचा चड्ढा,व्हाइट शरारा..मांग टीका..नथ..खूबसूरत दुल्हन बन एक्ट्रेस ने कबूल किया निकाह 

मुबारक हो...! एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा आखिरकार अपने प्यार अली फजल की दुल्हनिया बन गईं हैं। बी टाउन के मोस्ट एडोरबेल कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल के निकाह की पहली तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं। ये तस्वीरें फैंस का दिन बना सकती हैं।कपल का ब्राइडल लुक देखते ही बन रहा है। दोनों का लुक देखकर लग रहा है कि कपल ने मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार एक-दूजे को अपनाया।

 

स्टेज पर परफॉर्म करते-करते दुनिया से चले गए ओडिया सिंगर मुरली महापात्रा

बी-टाउन से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई हैं। खबर हैं कि फेमस ओड़िया सिंगर मुरली महापात्रा का निधन हो गया है। मुरली महापात्रा की ओडिशा के कोरापुट में दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने के दौरान स्टेज पर मौत हुई। उनके निधन की जानकारी सिंगर के परिवार ने दी। सिंगर मुरली महापात्रा के भाई बिभूति प्रसाद महापात्रा ने बताया कि ओड़िया सिंगर की रविवार रात को हार्ट अटैक से मौत हुई। उनकी तबीयत पहले से ठीक नहीं थी। जानकारी के मुताबिक महापात्रा की तबीयत ठीक नहीं थी और जयपुर शहर(ओडिशा) में वह चार गानों को गाने के बाद अचानक मंच पर ही कुर्सी पर बैठ गए। उन्हें हाॅस्पिटल ल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Big News! पत्नी से तलाक नहीं लेगें साउथ सुपरस्टार धनुष

प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत भावनाओं में से एक है। वहीं एक कदम आगे बढ़कर शादी करना किसी भी कपल की जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल होता है हालांकि, जब वह खूबसूरत रिश्ता टूट जाता है, तो यह न केवल एक रिश्ते को बल्कि पूरे परिवार को खत्म कर देता है। ऐसा ही तब हुआ जब साउथ के सुपरस्टार धनुष ने शादी के 18 साल बाद पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का फैसला किया। इस साल की शुरुआत में जनवरी में अलग होने की घोषणा की थी। इस खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था। वहीं अब धनुष और उनकी एक्स पत्नी को लेकर ऐसी खबर आई जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। खबर हैं कि दोनों ने एक बार फिर साथ आने का फैसला कर लिया है। 

 

WHAT! काॅमेडियन मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया ने छोड़ा सोशल मीडिया

काॅमेडियन मुनव्वर फारुकी स्टैंड अप कॉमेडी के दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। वह  अपने बेहतरीन अंदाज़ से लोगों को हंसाने के लिए जाने जाते हैं। मुनव्वर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।अपने अलग अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले मुनव्वर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं हालांकि इस बार वो सोशल मीडिया छोड़ने की खबर में हैं।  2 अक्टूबर को मुनव्वर फारुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो थोड़ा इमोशनल नज़र आ रहे हैं। वह कहते हैं-'हाय दोस्तों मैं सोशल मीडिया छोड़ रहा हूं कितने वक्त के लिए पता नहीं। कुछ पर्सनल चल रहा है और कुछ मत समझना जो आने वाली वीडियो थी वो टीम के पास है वो तैयार करके अपलोड कर देंगे मैंने फाइनल कट भी नहीं देखी है लेकिन आपको वीडियो पसंद आएगी। अपना ख्याल रखना।'


Bigg Boss 16 Day 2: शिव-सौंदर्या के बीच हुई लड़ाई, साजिद खान समेत ये 5 घरवाले हुए नॉमिनेट

सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 16'  का 1 अक्टूबर को धमाकेदार आगाज हुआ। ग्रैंड प्रीमियर में कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई तो दूसरे एपिसोड में बिग बॉस उनके साथ ही खेलते दिखाई दिए। घर में दूसरे दिन ही शिव ठाकरे और सौंदर्य की लड़ाई भी देखने को मिली। वहीं शो की शुरुआत में घर से बेघर होने के लिए 6 लोग नाॅमिनेटिड हुए। 

 

 अष्टमी पर राज कुंद्रा ने पहले धोए बेटी के पैर फिर उतारी आरती,लोगे बोले-'इसी तरह बाहर की बेटी ..

आप सभी जान रहे हैं कि इस समय शारदीय नवरात्र चल रहे हैं।3 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी भी थी। इस मौके पर सभी ने कन्या पूजन किया। बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर कन्या भोज करवाया। शिल्पा के अलावा उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने भी अष्टमी पर अपनी लाडली बेटी समीषा की पूजा की। इस दौरान का वीडियो शिल्पा ने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो में समीषा घाघरा-चोली पहने लकड़ी के स्टूल पर बैठी है।वहीं  राज कुंद्रा उनके पैरों को हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं। फिर बेटी की आरती उतारते हैं।वहीं शमीषा भी फुल मस्ती के मूड में दिख रही हैं और अपना चश्मा पहनती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं- मेरे घर की महागौरी के साथ कंजक पूजा। सनग्लासेस को देखना मत भूलिएगा। मेरे सभी इंस्टा फैमिली को और सभी छोटी लक्ष्मी को अष्टमी की शुभकामनाएं। हालांकि राज कुंद्रा लोगों के निशाने पर आ गए। 

 

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा 17.92 करोड़ का सपनों का आशीयाना

लेखक-डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस साल 'द कश्मीर फाइल्स' से पूरी दुनिया में धमाल मचा दी। 'द कश्मीर फाइल्स' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। अपनी फिल्म की सफलता को एंजॉय करते हुए विवेक ने अपनी एक्ट्रेस पत्नी पल्लवी जोशी संग अपना सपनों का आशियाना खरीदा। कभी छप्पर में रहने वाले विवेक अग्निहोत्री का नया आशीयाना मुंबई में अंधेरी के वर्सोवा में हैं जिसकी कीमत  कीमत 17.92 करोड़ है।

 

उर्वशी रौतेला रौतेला ने Flying Kiss देकर ऋषभ पंत को कहा 'हैप्‍पी बर्थडे'

बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने लुक्स के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बीते कई दिनों से उर्वशी रौतेला क्रिकेटर ऋषभ पंत संग कोल्ड वॉर को लेकर खबरों में बनीं हुईं हैं। उर्वशी ने ऋषभ को छोटू भैया भी कहकर पुकार डाला था जिसे बाद क्रिकेटर ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसी बीच उर्वशी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ले आया है। शेयर किए वीडियो में उर्वशी रेड आउटफिट में दिख रही हैं। वह कैमरे को देख फ्लाइंग किस दे रही हैं। इस वीडियो के साथ उर्वशी ने हैप्पी बर्थडे लिखा है। दरअसल, ऋषभ पंत 4 अक्टूबर को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 


 पवित्रा पुनिया-एजाज खान ने की सगाई! 

 

टीवी के पाॅपुलर कपल एजाज खान और पवित्र पुनिया की अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की लव स्टोरी विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 14 के दौरान शुरू हुई थी। फैंस इस कपल को प्यार से Pavijaz पुकारते हैं। हर किसी को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच खबर आई है कि पवित्रा और एजाज ने सगाई कर ली है। दरअसल, पवित्रा ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। पवित्रा की इस तस्वीर को देखकर कहा जा रहा है कि उन्होंने और एजाज ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। शेयर की इंस्टा स्टोरी पर पवित्रा खूबसूरत डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।


My Queen...अंतरराष्ट्रीय ज्वेलरी ब्रांड की 'ब्रांड एंबेसडर' बनीं बीवी दीपिका पादुकोण पर रणवीर सिंह ने उड़ेला प्यार

बाॅलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल रणवीर सिंह दीपिका पादुकोणका रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है। हालांकि बीते कुछ दिनों से कपल के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर आग ​की तरह फैली हुई हैं। इन अफवाहों के बीच रणवीर ने अपनी लविंग वाइफ दीपिका के लिए खास पोस्ट शेयर किया। दरअसल, दीपिका को हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय ज्वेलरी ब्रांड द्वारा अपना ब्रांड एंबेसडर साइन किया गया। फेमस ज्वेलर्स ब्रांड 'कार्टियर' ने ट्विटर पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अपने 'नए एंबेसडर' बनने पर उनकी एक तस्वीर शेयर की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News