इस हॉट एक्ट्रेस ने मोदी पर कसा तंज, 'मीडिया को खरीदने की ताकत नहीं रखते हैं तो ऐसा ही होता है'

5/11/2019 9:21:47 PM

तड़का टीम. दुनिया की मशहूर मैग्जीन टाइम ने अपने कवर पेज पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर प्रकाशित क्या की है, वह निशाने पर हैं। दरअसल, टाइम मैग्जीन ने अपनी कवर स्टोरी के टाइटल में मोदी को डिवाइडर इन चीफ बताया है और कैप्शन दिया है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हिंदुस्तान क्या मोदी सरकार के पांच साल और झेल पाएगा ? इसके बाद से एक नई बहस शुरू हो गई है। भाजपा के हिंदुत्व वाले एजेंडे पर सवालिया निशान लगाए जाने लगे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार भी पीछे नहीं है। 

टाइम के कवर पर मोदी की तस्वीर सामने आने के बाद बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार रिचा चड्ढा ने सोशल मीडिया में मोदी के खिलाफ एक ट्वीट कर सनसनी फैला दी है। यूं तो रिचा अक्सर पॉलिटिकली ट्वीट की वजह से चर्चाओं में रहती हैं और पहले भी वह कई बार मोदी की गलत नीतियों की निंदा करती रही हैं। 

 

टाइम पत्रिका की इस इंटरनेशनल कवर स्टोरी की तारीफ करते हुए रिचा चड्ढा ने पीएम मोदी और भारतीय मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि जब आप देश से बाहर (इंटरनेशनल) की प्रेस और मीडिया को खरीदने की ताकत नहीं रखते हैं तो ऐसा ही होता है। 

 

 

Smita Sharma