ट्विटर से डिलीट हुए ऋचा और दीया मिर्जा के ट्वीट्स, एक्ट्रेसेस ने जताई नराजगी, बोलीं- ऐसा क्यों हो रहा?

10/3/2020 12:42:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी स्टार्स अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। स्टार्स अक्सर किसी विषय पर अपनी राय ट्विटर के जरिए फैंस के सामने रखते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस ऋचा चड्‌ढा और दीया मिर्जा के ट्विटर साथ कुछ छेड़छाड़ हुई है, जिसकी एक्ट्रेसेस ने शिकायत की है। 


दरअसल, ऋचा और दीया मिर्जा के ट्विटर अकाउंट से उनके कुछ ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए और कुछ लोगों को अनफॉलो कर दिया गया है। लेकिन ये उन्होंने खुद नहीं बल्कि ट्विटर ने किया है। ये सब देख ऋचा चढ्ड़ा ने लिखा, 'ट्विटर इंडिया ने हमारे ट्वीट्स को क्यों डिलीट किया, हमारे द्वारा लोगों को अनफॉलो किया?'


ऋचा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दीया ने लिखा,  'हां क्यों, ट्विटर इंडिया, क्यों मैं ऐसे लोगों को फॉलो कर रही हूं, जिन्हें कभी फॉलो नहीं किया।'


हालांकि बाद में ट्विटर ने अपने हैंडल से यह स्पष्ट किया था कि परेशानी को सुधार लिया है। देखिए यह काम करता है या नहीं। आपको ट्वीट देखने और करने में परेशानी हो सकती है, हमें भी है। हमने इसे सुधार लिया है।

suman prajapati