पटना में FIR दर्ज होने के बाद SC पहुंची रेहा चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने की केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग

7/29/2020 5:21:34 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ गई हैं। इसी बीच अब खबर आई हैं कि रेहा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने बिहार में दर्ज एफआईआर की जांच मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। अस बात की जानकारी एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे ने दी।

 

याचिका में कहा गया है कि बिहार में दर्ज एफआईआर की जांच मुंबई ट्रांसफर की जाए जहां इस मामले में पहले से ही जांच चल रही है। एक मामले की जांच दो जगहों की पुलिस नहीं कर सकती। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रेहा और उनके परिवार के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। अब बिहार पुलिस मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहंची है।

अपने बयान में मानशिंदे ने बताया कि जब पहले से ही जांच मुंबई में चल रही है और इसकी पूरी जानकारी लोगों को है तो ऐसे में बिहार में इसी मामले में एक ही घटना पर मुकदमा दर्ज करना गैरकानूनी है और सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों की अनदेखी है। सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले हैं जिनमें एक ही मामले में कई राज्यों मे दर्ज एफआईआर को सबसे पहले जांच शुरू करने वाले राज्य की पुलिस को ट्रांसफर किया है।


बता दें कि 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। उन्होंने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड किया था। हालांकि, पुल‍िस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पुलिस इस मामले में सुशांत के परिवार के सदस्यों, रसोइये,फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद,एक्ट्रेस संजना सांघी, रेहा चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और यशराज फिल्म के आदित्य चोपड़ा समेत 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

Smita Sharma