''Miss You So Much Love'' सुशांत के बर्थडे पर इमोशनल हुईं गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, शेयर की दिवंगत संग बिताए मस्ती भरे पलों की वीडियो

1/21/2022 2:19:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अगर आज हमारे बीच होते तो 21 जनवरी को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट करते। सुशांत के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं।

बॉलीवुड के भी तमाम कलाकारों ने उनके जन्मदिन पर उन्हें याद किया। वहीं अब सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी एक वीडियो शेयर किया है। रिया ने सुशांत का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में वे सुशांत के साथ वर्क आउट कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और एक दूसरे को पकड़कर पोज दे रहे हैं। वीडियो किसी जिम का मालूम पड़ता है। इसे शेयर करते हुए रिया ने लिखा-'तुम्हें बहुत याद करती हूं लव।'

 

रिया के इस वीडियो को मिनटों में ही 12 हजार लोगों ने देख लिया है। इतनी ही नहीं लोग कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग सुशांत की मौत के लिए रिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने रिया से ये सवाल भी पूछा कि वे सुशांत को छोड़कर क्यों चली गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

गौरतलब है कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था तो दिवंगत एक्टर के परिवार ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं रिया को सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया गया था। सुशांत के निधन के बाद रिया सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं और उन्होंने किसी से भी मिलना छोड़ दिया था। वहीं कुछ वक्त पहले ही वो सोशल मीडिया पर धीरे- धीरे एक्टिव हो रही हैं।


रिया और सुशांत की पहली मुलाकात 2013 में यशराज फिल्म्स  के स्टूडियो में हुई थी। शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों की कुछ पार्टियों में मुलाकात हुई और फिर जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई। दोनों ने 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2019 की शुरुआत में लिव इन में थे। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं।

Content Writer

Smita Sharma