8 जून को बहन प्र‍ियंका ने सुशांत को सुझाई थीं दवाएं, रिया के वकील ने शेयर की चैट, बोले-एक्ट्रेस को फंसाने की लंबी प्लानिंग थी

9/1/2020 10:47:04 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का कथित सुसाइड मामला उलझता जा रहा है। मुंबई पुलिस के बाद इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है लेकिन ढाई महीने से अधिक समय के बाद भी कुछ सामने नहीं आया।

PunjabKesari

वहीं आए दिन इस केस में हो रहे खुलासे इसे सुलझने की बजाय उलझते जा रहे हैं। वहींहाल ही में रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने सोशल मीडिया पर सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और सुशांत के बीच हुए व्हाट्सअप चैट को शेयर किए। ये मैसेजज 8 जून को भेजे गए थे। इस मैसेज को शेयर कर सतीश मानशिंदे ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि सुशांत के परिवार को उनके मेंटल हेल्थ की पूरी जानकारी थी।  

PunjabKesari

 

प्रियंका- 'पहले एक हफ्ते तक Librium लो फिर नाश्ते के बाद रोजाना एक बार Nexito 10 mg लो। Lonazep साथ में रखो जब भी एंजाइटी अटैक आए ले लेना।' सुशांत ओके का जवाब देते हैं। 
सुशांत -ओके सोनादी। 
सुशांत- ये दवाइयां तो पर्चे के बिना नहीं मिल सकती हैं।
प्रियंका-चलो मैं मैनेज करती हूं। वो सुशांत को कॉल करती हैं जो वो नहीं उठाते 


PunjabKesari

प्रियंका - बाबू मुझे फोन करो, मुझे तुम्हें डॉक्टर की पर्ची भेजनी है 
प्रियंका - मेरा एक दोस्त मशहूर डॉक्टर है, वो तुम्हें मुंबई में किसी बढ़िया डॉक्टर से बात करवा देगा, सब कॉफिंडेंशियल रखेगा। 
सुशांत की बहन प्रियंका लिखती है-  कॉल करो ...।  
फिर वो डॉक्टर की पर्ची भेजती हैं और लिखती है - बाबू ये डॉक्टर का प्रेसक्रिप्शन है 
प्रियंका - ये दिल्ली के डॉक्टर का है लेकिन ये मायने नहीं रखता। पूछने पर कह सकते हो ऑन लाइन डॉक्टर से सलाह ली थी।  
सुशांत - थैक्यू सो मच सोना दी  

PunjabKesari

सतीश मानशिंदे लिखते हैं-''दिल्ली के डॉक्टर से प्रेसक्रिप्शन कैसे लिखवाया जा सकता है। सुशांत का परिवार लंबे समय से रिया को फंसाने की प्लानिंग कर रहा था। 8 से 14 जून के बीच प्रियंका सिंह और मीतू सिंह ने सबकुछ अपने कंट्रोल में लिया हुआ था। सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट को निर्णय लेने दीजिए। उन्होंने रिया को गलत केस में फंसाया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। 8 जून के इस मैसेज से साबित होता है कि प्रियंका ने सुशांत को दवाईयां दी थी। '' अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने ये भी लिखा है- 'ये सभी दवाईयां मानसिक बीमारियों की हैं। एनेक्जाइटी, आइसोमनिया और पैनिक अटैक्स में ये दवाईयां खाई जाती हैं।' 

PunjabKesari

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा है कि रिया नहीं चाहती थीं कि सुशांत उनकी बहन की बताई हुई दवाई लें और इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और सुशांत ने रिया को अपने घर से जाने के लिए कह दिया। वहीं रिया ने इससे पहले कई चैनल को दिए इंटरव्यू में सुशांत की मानसिक बीमारियों के बारे में खुलकर बोला है, वहीं एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि सुशांत ड्रग्स लेते थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर रिया पर ये आरोप लग रहे हैं कि वो खुद को बचाने के लिए एक ऐसे आदमी को बदनाम कर रही हैं जो अपनी सफाई रखने के लिए दुनिया में जीवित नहीं है। 

Bollywood Tadka

 

श्रुति मोदी और सुशांत की बहन नीतू की भी हुई चैट वायरल

जानकारी के लिए बता दें कि बता दें कि सुशांत का परिवार लगातार यह कह रहा है कि उन्‍हें सुशांत केडिप्रेशन की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन कुछ दिन पहले सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी के साथ एक्टर की बड़ी बहन नीतू सिंह की कुछ चैट्स सामने आई थीं जिसमें वह सुशांत की दवाइयों को लेकर बात कर रही थीं। सामने आईं प्रियंका और नीतू की चैट से ये साफ है कि उनको बीमारी के बारे में पता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News