दुल्हन बनने जा रही है रूमी जाफरी की बेटी अलफिया, मेहंदी सेरेमनी में रंग जमाने पहुंची क्रिस्टल-रिया चक्रवर्ती

8/2/2021 8:57:43 AM

लंदन: फिल्ममेकर रूमी जाफरी के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है।रूमी जाफरी की लाडो अल्फिया जाफरी दुल्हन बनने जा रही हैं। हाल ही में अल्फिया जाफरी की मेहंदी सेरेमनी हुईं।

इस खास मौके पर क्रिस्टल डिसूजा और रिया चक्रवर्ती धमाल मचाने पहुंची। सेरेमनी पर क्रिस्टल और रिया येलो कलर के सूट में नजर आईं। लुक की बात करें तो क्रिस्टल डार्क येलो कलर के शरार सूट में बला की खूबसूरत लगीं।

उन्होंने मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से लुक को कंप्लीट किया था। वहीं रिया येलो कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में खूबसूरत दिखीं। इस दौरान दोनों हसीनाओं ने चेहरे पर मास्क लगाया था। जहां क्रिस्टल सूट में मैचिंग मास्क लगाए नजर आईं।

वहीं रिया ने व्हाइट मास्क लगाया था। इस दौरान  रूमी जाफरी की बेटी भी येलो आउटफिट में नजर आईं।  अल्फिया ने अपने लुक को फूलों से बनी ज्वेलिरी से कंप्लीट किया था,जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

पिछले महीने अल्फिया की बैचलर पार्टी हुई थी। इस दौरान की तस्वीरें अल्फिया ने अपने इंस्टा पर शेयर की थी। 

 

काम की बात करें तो  रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी।  रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म चेहरे पर भी कोविड की मार पड़ी है। इस फिल्म में रिया और क्रिस्टल के अलावा  इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, अन्नू कपूर नजर आएंगे। फिल्म को पहले 9 अप्रैल को रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म की रिलीज को भी टाल दिया गया। 

View this post on Instagram

A post shared by Alfia (@alfia_j)

 

Content Writer

Smita Sharma