Wedding Pictures: मां सुनीता के गहने पहन दुल्हन बनीं थी रिया कपूर, न्यूली वेड्स कपल की तस्वीरों ने मचाई धूम

8/17/2021 9:51:02 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर  14 अगस्त को करण बुलानी संग शादी के बंधन में बंधी। इस शादी में महज कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। इस सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरों का हर किसी को इंतजार था। वहीं अब शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं,जिन्होंने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

अपने इस खास दिन के लिए रिया कपूर ने बहुत ही विंटेज और क्सासी लुक पसंद किया था। तस्वीरों में नई नवेली दुल्हन ऑफ व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं। रिया ने नेट गोल्ड दुपट्टा भी कैरी किया था जिसे उन्होंने सिर पर रखा था।

इस लुक की खास बात ये है कि रिया ने अपने ब्राइडल लुक को मां के गहनों के साथ पूरा किया था। मां के गहने पहन दुल्हन बनीं रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक तस्वीर में रिया पति करण संग शादी की रस्में निभा रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में रिया अकेली दिख रही हैं। रिया की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि रिया और करण की शादी की कोई घोषणा नहीं की गई थी और इसमें केवल परिवार और नजदीकी लोग शामिल हुए। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है।

रिया कपूर और करण बलूनी पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थी जबकि करण फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। 

Content Writer

Smita Sharma