अपना पहला करवा चौथ नहीं मनाएंगी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर, बोलीं- मुझे और मेरे पति को इस पर यकीन नहीं

10/18/2021 1:46:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर इसी साल अगस्त के महीने बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग शादी के बंधन में बंधी हैं। रिया की शादी के दो महीने बाद ही पति की लंबी आयु वाला व्रत करवा चौथ आ रहा है। इस व्रत को बॉलीवुड एक्ट्रेस खूब धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं, लेकिन करण बुलानी की वाइफ इसे सेलिब्रेट नहीं करेंगी। जी हां, रिया कपूर ने हाल ही में ये ऐलान किया है कि वह करवा चौथ नहीं मनाएंगी और ब्रांड कॉलेबोरेशन के ज़रिए इसे प्रमोट भी नहीं करेंगी। इसके पीछे उन्होंने खास वजह भी बताई है।
 


रिया कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा- सम्मानपूर्वक कहना चाहती हूं कि कृपया करवा चौथ तोहफ़ों या कोलेब्स (कोलेबोरेशन) के लिए मुझसे सम्पर्क मत कीजिए। मैं और करण (बलूनी) इसमें यक़ीन नहीं करते। जो जोड़े इसे मनाते हैं, हम उनका पूरा सम्मान करते हैं और वो लोग इसे एंजॉय भी करते हैं। लेकिन, यह हमारे लिए नहीं है। इसलिए, जिस चीज़ में मैं यक़ीन नहीं रखती, उसे प्रमोट नहीं करना चाहूंगी। जिस बात के लिए यह मनाया जाता है, मैं उसमें भी यक़ीन नहीं करती।


उन्होंने आगे लिखा- अभी मैं यही यक़ीन करती हूं कि अगर हम एक-दूसरे का ध्यान रखेंगे तो ठीक रहेंगे। मैं इसलिए लिख रही हूं, क्योंकि कई बार कोई भी अजनबी आकर मुझे समझाने की कोशिश करने लगता है कि मैं बेवकूफ़ हूं। यह मेरा पहला करवा चौथ है, इसलिए मनाना चाहिए। शुक्रिया। आइए आगे बढ़ते हैं। अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो इसके लिए शुक्रिया।


बता दें, रिया कपूर ने 14 अगस्त, 2021 को बिजनैसमैन करण बुलानी संग शादी रचाई थी। दोनों की अचानक शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। शादी के ब कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।


 

Content Writer

suman prajapati