बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग भाग कर शादी करना चाहती थी रिया कपूर, चंद दिनों बाद खोला राज

8/18/2021 1:07:31 PM

मुंबई. एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर 14 अगस्त को बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंध गई है। रिया ने काफी सादगी से शादी की है। रिया की शादी में परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। रिया ने पति करण बूलानी संग शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने एक राज का भी खुलासा किया है।


रिया ने शादी की तस्वीरों को शेयर कर खुलासा किया है कि वह बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग भाग कर शादी करना चाहती थी। तस्वीरें शेयर करते हुए रिया ने लिखा-  'मैं भागकर अपने लिविंग रूम में शादी करना चाहती थी। इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद।'


शेयर की गई तस्वीरों में रिया व्हाइट लहंगे में नजर आ रही है। लहंगे के साथ रिया ने ज्वैलरी पहनी हुई है। रिया ने जो ज्वैलरी पहनी हुई है वह उनकी मां की है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से रिया ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दुल्हन के लुक में रिया काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं करण बूलानी क्रीम शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरों में दोनों शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं और काफी खुश लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें शादी के बाद अनिल के घर में रखे गए फंक्शन में फराह खान, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, फैमिली संग संजय कपूर, मारवाह फैमिली, कुणाल रावल समेत चंद और मेहमान शामिल हुए।

रिया और करण ने 12 साल तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों की मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थी जबकि करण फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे।

Content Writer

Parminder Kaur