पति और दोस्तों संग मालदीव वेकेशन एंजॉय कर रहीं रिया कपूर, शेयर की शानदार तस्वीरें

9/18/2022 11:32:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन और प्रोड्यूसर रिया कपूर अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने क्वालिटी टाइम की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इन दिनों रिया पति करण बुलानी संग मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से उन्होंने अपनी कुछ जबरदस्त तस्वीरें शेयर की हैं। रिया की मालदीव वेकेशन की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

रिया कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हनी, मैं घर पर हूं। मुझे सूर्यास्त में डालो?" इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रिया का मालदीव में गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है।

 

वह कभी समंदर के बीच स्विमिंग का मजा ले रही हैं तो कभी नाइट टाइम कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।

 

 

अन्य की तस्वीरों में वह पति और दोस्तों संग बीच किनारे सूरज की धूप का मजा लेती नजर आ रही हैं।

 


काम की बात करें तो वीरे दी वेडिंग की भारी सफलता के बाद रिया कपूर जल्द ही करीना कपूर खान की अगली फिल्म का निर्माण करने के लिए तैयार हैं।


 

Content Writer

suman prajapati