शादी के बाद रिया कपूर और करण बूलानी की पहली तस्वीर आई सामने,ऑफ व्हाइट जोड़े में राजकुमारी दिखीं अनिल कपूर की लाडो

8/16/2021 3:28:42 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने 14 अगस्त की रात बाॅयफ्रेंड करण बूलानी संग जुहू स्थित बंगले में सात फेरे लिए। रिया कपूर की इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के वेन्यू से कई स्टार्स की तस्वीरें सामने आईं। वहीं शादी के बाद न्यूलीमैरिड कपल की एक छोटी सी झलक देखने को मिली थी। इस दौरान कपल गाड़ी में बैठा था। फैंस अनिल कपूर की छोटी बेटी की शादी की तस्वीरें देखने को बेताब है लेकिन इस कपल की एक भी तस्वीर सामने नहीं हैं। वहीं अब लगता है कि फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

जी, हां रिया कपूर ने हाल ही में अपनी शादी के फंक्शन से जुड़ी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। ये तस्वीर कपल की रिंग सेरेमनी के दौरान की है। लुक की बात करें तो ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन नेट दुपट्टा लिया है जिसे उन्होंने सिर पर रखा है। झुमके, नेकलेस, कड़े रिया के लुक को कंप्लीट किया है। इसके साथ मांग में भरा सिंदूर रिया के लुक को चार-चांद लगा रहा है।

वहीं करण बूलानी की बात करें तो वह ब्राउन कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने रेड दुपट्टा लिया है। तस्वीर में करण रिया को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। शेयर की तस्वीर में दोनों के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है। रिया ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-12 साल बाद मुझे नवर्स नहीं होना चाहिए क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो। 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)


बता दें कि रिया कपूर और करण बलूनी पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में हैं। इनकी मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थी जबकि करण फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। करण ने आयशा के अलावा वेक अप सिड में भी बतौर असिस्टेंट काम किया है। इसके अलावा करण ऐड फिल्में भी बनाते हैं।

Content Writer

Smita Sharma