असिस्टेंट डायरेक्टर से प्रोड्यूसर तक का सफर तय करने वाली Rhea Kapoor ने शेयर की अपनी जर्नी

9/27/2023 10:56:31 AM

मुंबई। बॉलीवुड के बेमिसाल एक्टर अनिल कपूर की बेटियों ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। एक बेटी ने एक्टिंग में धूम मचाई तो दूसरी ने डायरेक्शन में। जी हां आज हम बात कर रहें हैं सोनम कपूर की बहन रिया कपूर की जो डारेक्शन और प्रोडक्शन की राह पर चल रहीं हैं। हाल ही में रीया द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ रिलीज होने जा रही है।

फिल्म में शहनाज गिल, भूमी पेडणेकर, शिबानी बेदी  नजर आएंगी। ऐसे में रिया कपूर ने अब अपने सोशल मीडिया पर आभार जताते हुए अपने अब तक के सफर के बारे में बताया। रिया ने अपना एक फोटो शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा जिसमें उन्होने बताया कि कैसे वो एक शर्मीली लड़की थी और कैसे उन्होने खुद को स्ट्रॉंग बनाया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

‘वेक अप सिड’ के साथ अपना करियर शुरू करने वाली रिया कपूर आज काफी पॉपुलर हैं। इस फिल्म में रिया ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था और वे बस आगे बढ़ती चली गईं। इसी के साथ रिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को धनयवाद करते हुए अपनी आगे की जर्नी कंटिन्यू करने का भी वादा किया।

आपको बता दें कि ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को करण बुलानी ने डायरेक्ट किया है। राधिका आनंद और प्रशस्ति सिंह ने लिखा है। फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड  द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ देशभर में 6 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi