Celebration:करण बूलानी संग रिया कपूर का लिपलाॅक,राजस्थान में अनिल की लाडली ने यूं मनाया पति का बर्थडे
10/6/2021 2:16:31 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और डायरेक्टर रिया कपूर इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। रिया कपूर ने हाल ही पति करण बूलानीका 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर रिया ने करण को राजस्थान में खास पार्टी दी। रिया ने करण के बर्थडे पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ये कपल रोमांटिक होता नजर आ रहा है।
तस्वीर में आप देख सकते हैं करण ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है। तो वहीं रिया क्रीम कलर की डीप नेक ड्रेस में कहर ढाह रही हैं। तस्वीरें में दोनों कैंडल लाइड डिनर करते दिख रहे हैं।
एक तस्वीर में रिया करण संग लिपलाॅक कर रही हैं। वहीं एक तस्वीर में करण जहां केक काट रहे हैं। वहीं रिया उनके माथे को चूम रही हैं। दोनों की इस रोमांटिक शाम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
तस्वीरों के शेयर करते हुए रिया कपूर ने बेहद प्यार भरा मैसेज भी लिखा-बर्थडे की शुभकामनाएं हर चीज में मेरे पार्टनर को।
आपके साथ हर साल अधिक जादुई और पूरा करने वाला होता है। ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ मैं बड़ा हो जाऊं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
रिया कपूर ने इसी महीने 14 अगस्त को बाॅयफ्रेंड करण बुलानी सगं शादी रचाई थी। कपल ने बेहद ही सिंपल अंदाज से अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में सात फेरे लिए थे। इस शादी में सिर्फ घर के लोग शामिल थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका : कोविड-19 टीका नहीं लगवाने की वजह से हजारों सैनिकों पर लटक रही बर्खास्तगी की तलवार

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

HPSSC ने घोषित किया विभिन्न पदों की लिखित छंटनी परीक्षा का परिणाम, जानें पूरी डिटेल

FATF से बचने के लिए पाक की नई चाल, मुंबई हमले के मास्टर माइंड मीर को सुनाई 15 साल जेल की सजा