कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मीडिया पर भड़कीं रिया कपूर, बोलीं-ये जानकारी सरकार और मेड‍िकल व‍िभाग को होनी चाह‍िए ना कि गॉस‍िप साइट्स पर

12/29/2021 5:00:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर कोरोना वायरस अपना प्रकोप दिखा रहा है। हाल ही में एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ गई है। इस बात की जानकारी रिया ने सोशल मीड‍िया पर पोस्ट शेयर करके दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक बात पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।


रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'बहुत सावधान रहने के बावजूद मैं कोरोना पॉज‍िट‍िव हो गई हूं। पर पैनडेमिक की यह प्रकृति है। पता नहीं क्यों मेरी या किसी और की प्राइवेट हेल्थ इन्फॉर्मेशन खबर या गॉस‍िप है। यह जानकारी सिर्फ सरकार और मेड‍िकल व‍िभाग के लिए होने चाह‍िए ना कि गॉस‍िप साइट्स पर। यह किसी की निजता पर हमला करना और अजीब है।


उन्होंने आगे लिखा- ''मैं और मेरे पति आइसोलेशन में हैं और सभी प्रीस्क्राइब्ड दवाइयां और सावधानी बरत रहे हैं। हमने पिछली रात पहली बार फ्रोजेन देखी। वो अच्छा था। बहन को बहुत मिस किया। सिवाय चॉकलेट के बाकी चीजों का स्वाद बेकार है, मेरे सिर में दर्द है और फ‍िर भी मैं आभारी हूं कि मैंने अपने हिसाब से इससे पार पाने का तरीका निकाल लिया और हम जल्द ही ठीक हो जाएंगे। जिन्हें हमारी चिंता हो रही है, उन्हें बता दूं हमारी तबीयत उतनी भी खराब नहीं है, चेक करने के लिए धन्यवाद, लव यू।''


बता दें, रिया कपूर के अलावा उनके पति करण बुलानी और कजिन अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चारों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

 
 

Content Writer

suman prajapati