हाॅट अवतार में बाॅयफ्रेंड के साथ पार्टी में पहुंची सोनम की छोटी बहन रिया कपूर

12/22/2019 1:17:18 PM

मुंबई: एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने लुक और फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं, उनकी छोटी बेटी रिया कपूर भी बहन सोनम की तरह फैशनेबल हैं। हाल ही में रिया की बाॅयफ्रेंड करण बूलानी के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

इन तस्वीरों में रिया का हाॅट लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो रिया प्रिंटिड ऑफ शोल्डर क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग स्कर्ट में दिखीं। इसके साथ उन्होंने दुपट्टा कैरी किया था।

सटबल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं करण की बात करें तो वह ब्लैक फाॅर्मल आउटफिट में हैंडसम दिखे। पार्टी में रिया ने करण संग जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पंसद कर रहे हैं। 

बता दें कि रिया सोनम कपूर की रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की को-प्रोड्यूसर थीं। रिया एक स्टाइलिस्ट हैं वह अपने पिता अनिल और बहन सोनम को आयशा व प्लेयर जैसी फिल्मों में स्टाइलिश लुक देने के लिए जानी जाती हैं। कपूर बहनों ने कपड़े की एक बहुत स्टाइलिश और क्लासिक ब्रांड बनाया है।

फैशन सेंस के साथ-साथ रिया शादी की खबरों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। खबरें हैं कि रिया जल्द ही बाॅयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी रचाने वाली हैं। आए दिन रिया को करण संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। 

Smita Sharma